Description
Gaumay Ganesh Murti (गौमय गणेश मूर्ति)
गौमय गणेश मूर्ति एक 100% प्राकृतिक, पवित्र और पर्यावरण अनुकूल उत्पाद है, जिसे देशी गाय के गोमय से निर्मित किया गया है। यह मूर्ति न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि प्रकृति संरक्षण का भी एक श्रेष्ठ माध्यम है।
यह मूर्ति जल या मिट्टी में विसर्जन के बाद आसानी से घुल-मिल जाती है, जिससे पर्यावरण को किसी प्रकार की हानि नहीं होती।
धार्मिक महत्व
शास्त्रों के अनुसार गोमय में सदैव माता लक्ष्मी का वास होता है। गौमाता में रिद्धि-सिद्धि एवं तैंतीस कोटि देवताओं का तेज समाया रहता है।
इसलिए घर में गौमय गणेश की स्थापना करने से सकारात्मक ऊर्जा, सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वास होता है।
पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी
- पूरी तरह Eco Friendly और Biodegradable
- मिट्टी में प्राकृतिक रूप से घुल-मिल जाती है
- जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं करती
- पर्यावरण संरक्षण में सहायक
विशेषताएँ
- 100% शुद्ध देशी गाय के गोमय से निर्मित
- Plaster of Paris (POP) से पूर्णतः मुक्त
- हाथों से तैयार (Handcrafted)
- हल्की, सुरक्षित और उपयोग में आसान
उपयोग
यह मूर्ति घर, मंदिर, कार्यालय या किसी भी पूजा स्थल पर स्थापना के लिए उपयुक्त है। विशेष रूप से गणेश चतुर्थी के अवसर पर इसका उपयोग पर्यावरण की रक्षा के साथ पूजा करने का श्रेष्ठ विकल्प है।





Reviews
There are no reviews yet.